खेत में लगे कटैले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Spread the love

खेत में लगे कटैले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर टहलने गई थी। जहां खेत में।लगे कटैले तार में लगे करेंट की चपेट में आ गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी 48 वर्ष पत्नी लाल बिहारी वर्मा शुक्रवार की भोर में हरिकिशुन वर्मा के खेत की ओर टहलने गई हुई थी। जहां खेत में लगे कटैले तार में प्रभावित करेंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका के पति गांव के पूर्व प्रधान और होमगार्ड में तैनात है। मृतका दो पुत्र और दो पुत्री है। अभी किसी बेटा बेटी की शादी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *