ललिता टीवीएस एजेंसी में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ललिता टीवीएस एजेंसी में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
3.32 लाख रुपये नकद व टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद

बलिया। सुखपुरा पुलिस ने ललिता टीवीएस एजेंसी में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को शुक्रवार को वन विहार रोड स्थित पप्पू सिंह के हाते के पास तिराहे पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के 3,32,900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम व पता धन्नू प्रसाद पुत्र दीनानाथ निवासी बोड़िया थाना सुखपुरा जनपद बलिया, विशाल शर्मा पुत्र शमसेर वर्मा निवासी बोड़िया थाना सुखपुरा जनपद बलिया एवं इन्द्रदेव खरवार पुत्र रामदेव खरवार निवासी बहादुरपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया।


जानकारी के अनुसार जीराबस्ती स्थित ललिता टीवीएस एजेंसी में कार्यरत सेल्स मैनेजर ने थाना सुखपुरा में तहरीर में उल्लेख किया था कि दो मार्च 2026 को एजेंसी के सेल और वर्कशॉप से प्राप्त 1,32,000 रुपये समेत अन्य नकदी लॉकर में रख दी गई थी। इसके बाद वह अपने किराए के आवास सत्यम नगर कॉलोनी हनुमानगंज चले गए। अगले दिन सुबह जब वह एजेंसी पहुंचे तो लॉकर में रखे रुपये गायब मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इसीक्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ केन्द्रीय विद्यालय मोड़ के पास संदिग्धों की तलाश में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लतीता एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी गुरवां की तरफ से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से वन विहार होते हुए बलिया की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वन विहार रोड स्थित पप्पू सिंह के हाते के पास तिराहे पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही उनके कब्जे से चोरी के 3,32,900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस के अनुसार धन्नू प्रसाद के पास से 1,12,400 रुपये, विशाल शर्मा के पास से 1,11,200 रुपये तथा इन्द्रदेव खरवार के पास से 1,09,300 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *