नगरा पुलिस ने नकदी समेत तीन चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

नगरा पुलिस ने नकदी समेत तीन चोरों को किया गिरफ्तार
तीन स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम

बलिया। नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घोघरा मंदिर से पहले अगलगौनी जाने वाले मार्ग के पास से उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम निवासी चन्द्रवार गुरगौली थाना नगरा बलिया, बबलू राम पुत्र शिव लोचन निवासी पचवारा थाना रसड़ा बलिया, बलवंत कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी चन्द्रवार थाना नगरा बलिया को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से चोरी के 24800 रुपया, एक अपाची बाइक बरामद किया। बाइक को ई-चालान के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पकड़े गए अभियुक्त नगरा में दो व थाना बांसडीह रोड में एक चोरी में वांछित है।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि नगरा क्षेत्र के ग्राम मलप हरसेनपुर में 13 जनवरी 2026 को बंद घर से करीब 80 हजार रुपये और सोने चांदी की जेवरात चुरा लिया था। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मुर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे। वही 17 जनवरी 2026 की रात्रि में ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश की चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट(मंगल सूत्र) तथा दान पेटी से पैसो को चुरा लिया था। चोरी के पैसे को हम लोगो ने आपस में बांट लिया था तथा जो जेवरात व मुर्तियां चोरी किये थे उसको कन्हैया राम पुत्र स्व वीरन राम को बेचने के लिये दिये थे जो उन्ही के पास है। हम लोगों ने चोरी के पैसे को अपने उपर खर्च कर दिया है, सिर्फ इतना ही शेष बचा है। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2),317(4) बीएनएस व धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया में बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *