लूट के सामान संग दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

लूट के सामान संग दो आरोपी गिरफ्तार


दो अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटना को दिया था अंजाम

बलिया। बैरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। आरोपियों के कब्जे से लूट के एक आधार कार्ड, तीन हजार रुपया नगद, दो बिछुआ, चार पायल, लूट में प्रयुक्त बोलेरो व एक तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमश: शनि राम पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी चमटोला कस्बा बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया तथा सचिन साह पुत्र वीर बहादुर साह निवासी श्रीपालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया बताया।
पकड़े गए आरोपी शनि राम ने बताया कि तीन मार्च 2026 की रात में बैरिया-रेवती मार्ग पर ग्राम चकिया में अपने साथी सूरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव, अंकित यादव पुत्र मनोज यादव निवासीगण सुकरौली थाना दोकटी जनपद बलिया, शिवम यादव पुत्र ईश्वर यादव, सचिन साह पुत्र वीर बहादुर साह निवासीगण श्रीपालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया, राघव पुत्र रामकृष्ण पांडेय, चन्दन पुत्र रामकृष्ण पांडेय निवासी रकाब टोला कस्बा बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया, पुनीत सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह उर्फ रवि प्रकाश सिंह निवासी चाँददियर थाना बैरिया जनपद बलिया के साथ एक व्यक्ति से उसका मोबाइल, आधार कार्ड व 3000 रुपए छीन लिए थे। आगे बताया कि आठ फरवरी 2026 को मूंज के डेरा में मैं और शिवम यादव, सचिन साह, राघव, सूरज, अंकित सभी लोग बोलोरो से गये थे । बोलेरो एनएच पर खड़ी रक दिए। जिसकी देखभाल के लिए मैं बोलेरो के पास रूक गया था। शिवम यादव, सचिन साह, राघव, सूरज, अंकित मूंज के डेरा में जो घर एकांत में है। उस घर में जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही पकड़े गए आरोपी सचिन साह के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, प्लास्टिक पालीथिन में दो बिछुवा व चार पायल सफेद धातु का बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 309(4)/126(2) बीएनएस में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त शनि राम, अंकित यादव, शिवम यादव, सचिन साह, राघव, चन्दन, पुनित सिंह व सूरज यादव का नाम प्रकाश में लाया गया। इस बाबत बैरिया सीओ मो कुरैशी द्वारा बताया गया कि बैरिया थाना क्षेत्र में हुई दो स्थानों पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। वहीं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *