जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, 83 हजार रुपए बरामद

Spread the love

जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, 83 हजार रुपए बरामद

10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ ही पांच मोटरसाइकिल जब्त

बलिया। रसड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 83,010 रुपए नगद तथा 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ ही पांच मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोप क्षेत्र स्थित उदय गोंड की बगिया में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रसड़ा कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर 12 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। वही उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 83,010 रुपये नगद तथा 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ ही पांच मोटरसाइकिल बरामद किया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया।

बाला लखन्दर बिन्द पुत्र स्व रूपचन्द्र राम निवासी चौरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

अखिलेश पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी कटया लहन थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

संजय सिंह पुत्र स्व हनुमान सिंह निवासी नवाबपुरा थाना रसडा जनपद बलिया।

अजमल अंसारी पुत्र स्व हमीद निवासी गोगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

मारकण्डेय चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान निवासी औरापुर थाना कासिमापुर जनपद गाजीपुर।

सुनील कुमार पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी शेरपुर थाना भोवरकोल जनपद गाजीपुर।

नागेश्वर राजभर पुत्र धीरज राजभर निवासी खजुहा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

जितेन्द्र चौहान पुत्र मुराली चौहान निवासी पकवाइनार थाना रसडा जनपद बलिया।

बब्बन राजभर पुत्र घूरन निवासी कोप कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया।

अविनाश राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी खुजही थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

राहुल सिंह पुत्र कन्हैया सिहं निवासी नगहर थाना रसडा जनपद बलिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *