
वन विहार स्थित पोखरे में सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारी की डूबने से मौत
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन विहार स्थित पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सामाजिक वानिकी विभाग में क्षेत्र सहायक के पद पर कार्यरत लालजी राम (40) पुत्र स्व. हंसनाथ राम गड़वार थाना क्षेत्र के सवन के निवासी थे। लालजी बुधवार को जीराबस्ती स्थित वन विहार परिसर में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। वहां मौजूद अन्य विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।