विकसित भारत जिला युवा संसद में आकांक्षा मिश्रा प्रथम

Spread the love

विकसित भारत जिला युवा संसद में आकांक्षा मिश्रा प्रथम
बलिया। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में विकसित भारत जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयाला नंद राय व प्रो. अशोक सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।
युवा संसद के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” रहा। प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय, शिप्रा सिंह तृतीय, मोनिका गुप्ता चतुर्थ और महक पांडेय पंचम स्थान पर रही। ये पांचों प्रतिभागी इसी माह लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में विधानसभा में प्रतिभाग करेंगे। अंत में विजेताओं को कोषाधिकारी आनंद दुबे व एडीएम (नमामि गंगे) रजीत राम गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दयाला नंद राय ने कहा कि युवाओं की क्षमता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। एडीएम रजीत राम गुप्ता ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति सजग रहने की अपील की, जबकि कोषाधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र राष्ट्र के उत्थान में सहायक होता है। कार्यक्रम के आयोजक मेरा युवा भारत के निदेशक कपिल देव ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार के. पाठक, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. रामकुमार व डॉ. आनंद द्विवेदी शामिल रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया तथा आभार ज्ञापन कपिल देव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवीन सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, ओंकार सिंह, हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *