बलिया बंद घर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पिता मिला अचेत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बलिया बंद घर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पिता मिला अचेत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रविवार की रात एक बंद घर से युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। वहीं घर के अंदर उसका पिता अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ निवासी अशोक प्रसाद के घर का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। मोहल्ले के लोगों को शक होने पर उन्होंने रविवार को डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंची तो कमरे में 65 वर्षीय अशोक प्रसाद और उनका बेटा सोनू अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बाँसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रतमदृष्ट्या पिता-पुत्र दोनों शराब का अधिक सेवन करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *