
गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। नरही पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहांव गड़ेरवा मैदान के सामने मुख्य मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता उमाशंकर यादव पुत्र स्व. प्रभुनाथ यादव निवासी भरौली थाना नरही जनपद बलिया तथा अमरजीत यादव पुत्र श्यामप्रीत यादव निवासी सोहांव थाना नरही जनपद बलिया बताया। दोनों अभियुक्त थाना नरही में दर्ज धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे।