लापता पांच मोबाइल बैरिया पुलिस ने बरामद कर मालिकों को सौंपे

Spread the love

लापता पांच मोबाइल बैरिया पुलिस ने बरामद कर मालिकों को सौंपे


बलिया। बैरिया पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल को बरामद कर रविवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जानकारी के अनुसार, अलग-अलग आवेदकों ने बाजार जाते समय अपने मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाने की शिकायत थाना बैरिया में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। थाना बैरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल नंबरों को रजिस्टर कराकर सर्विलांस सेल बलिया और थाना साइबर हेल्प डेस्क की मदद से उनकी ट्रैकिंग की। लगातार प्रयास के बाद रविवार को थाना क्षेत्र से गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 72,897 रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *