ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

मौसी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गया था युवक

बलिया। बांसडीह कस्बा निवासी 26 वर्षीय युवा व्यवसाई की सोमवार की देर शाम देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 13 (बाणीगढ़) मुहल्ला निवासी माणिकचंद गुप्ता का सबसे छोटा पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ सोनू अपनी मौसी की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोपालगंज गया हुआ था। वह सोमवार को किसी कार्य से बाइक से खरीदारी करने के लिए देवरिया जनपद की सीमा पर गोपालगंज जनपद के विजयीपुर के पास गया था। जैसे ही बघाड़ा, बिजईपुर मार्ग पर पहुंचा तो सड़क पर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक ट्राली के पिछले हिस्से में भीड़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण घायल को देवरिया मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया। दीपक की मां शांति देवी और पिता माणिकचंद गुप्ता के साथ दो अन्य भाई बदहवास हालत में है। शव का अंतिम संस्कार बलिया स्थित महावीर घाट पर होगा। दीपक के निधन पर चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर, अभिजीत तिवारी सत्यम,सभासद अनमोल गुप्ता, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *