RK मिशन स्कूल सागरपाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

RK मिशन स्कूल सागरपाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में किंडरगार्टन से कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली, बलिया में 30 व 31 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पहले दिन विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर किया। जबकि दूसरे दिन मुख्य अतिथि एसएस श्रीवास्तव (सीए), लल्लन सिंह (पूर्व वाइस चांसलर) एवं मिस प्रिया (इंडियन नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी) ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत परेड, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में किंडरगार्टन से कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी व रिले रेस में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छठवीं से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। किंडरगार्टन के बच्चों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस दौरान आर्ट गैलरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र- छात्राओं की कलात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथियों ने खेलकूद को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका अंजनी मैडम ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन रूपाली यादव, इशिता राय, साक्षी त्रिपाठी व रंजना राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *