विब्राए महासंघ (रजि.) भारत का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए आचार्य सुनील

Spread the love

विब्राए महासंघ (रजि.) भारत का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए आचार्य सुनील

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अंतर्गत तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य सुनील कुमार द्विवेदी को विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ (रजि.) भारत का मंडल मीडिया प्रभारी, आजमगढ़ नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री शिव ओम दीक्षित ने सौंपी। मंडल अध्यक्ष पंडित नवीन शुक्ल ने इसकी जानकारी दी। 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय श्री द्विवेदी प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति पर जनपद में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों ने बधाई दी है। नियुक्ति पर उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताते हुए जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *