बलिया में 10 वर्षीय बालक की हत्या, यमुना नदी में मिला शव

Spread the love

बलिया में 10 वर्षीय बालक की हत्या, यमुना नदी में मिला शव

आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआवजा देने की मांग की

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही में 10 वर्षीय बालक अभिषेक प्रजापति की हत्या कर शव यमुना घाट पर फेंक दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक प्रजापति पुत्र चंदन कुमार प्रजापति के रूप में की गई।


परिजनों के अनुसार, अभिषेक 25 जनवरी की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद थाने में तहरीर दी गई।पुलिस द्वारा तलाशी अभियान के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह यमुना नदी में एक बालक का शव मिलने पर पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बांसडीह विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *