
महाकुंभ में उत्कृष्ट सेवा के लिए बलिया के 256 होमगार्ड्स जवान सम्मानित
बलिया। महाकुंभ के दौरान उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले जनपद बलिया के 256 होमगार्ड्स जवानों एवं अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।





जिला कमांडेंट होमगार्ड्स बलिया आयुष सिंह ने चयनित जवानों को मुख्यमंत्री सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में होमगार्ड्स बल ने यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मानित जवानों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी निष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।