दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Spread the love

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार


बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मृतका का पति शशि प्रकाश राय है। पुलिस ने उसे खोरीपाकड़ स्टैंड से सागरपाली जाने वाले मार्ग से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।


पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को माल्देपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने शशि प्रकाश राय समेत संबंधित आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक गणेश पांडेय ने हमराही पुलिसकर्मियों शोभित मौर्य और अशोक यादव के साथ कार्रवाई करते हुए शशि प्रकाश राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *