ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

Spread the love

ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
सरस्वती वंदना, स्वागत, झंडा व देश भक्ति गीत गाकर दर्शकों का मनमोहा


बलिया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर रामप्रवेश इंटर कालेज बनरही के प्रांगण में वीर बहादुर यादव, पूर्व प्रधान सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया एवं द्वारिका सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान छात्र-छात्राओं द्वारा गाया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो बनरही औद्योगिक केंद्र जाकर पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई।


प्रभातफेरी के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, झंडा गीत, देश भक्ति गीत,भाषण प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इसके बाद बच्चों ने शानदार तरीके से कवि सम्मेलन आयोजित कर दर्शकों का मनमोह लिया। इस दौरान मोबाइल की लत पर पर शानदार प्रस्तुति पेश कर संदेश देने का काम किया। इस मौके पर सच्चितानंद सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सदस्य प्रदेश समिति भाजपा, प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, संध्या पांडेय, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा, कमला प्रसाद, विनय यादव, अखिलेश कुमार चौहान, विधान चंद्र राय, अजय यादव, मनोज सिंह, किरन यादव, अनामिका उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *