ऑपरेशन मुस्कान: दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाले लापता मासूम, परिजनों को सौंपा

Spread the love

ऑपरेशन मुस्कान: दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाले लापता मासूम, परिजनों को सौंपा


बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता हुए दो मासूम बच्चों को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से नगरा थाना क्षेत्र के गोठवा मठिया गांव से दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिली। इनमें रुद्र (4) पुत्र मिथिलेश गिरी और सृष्टि (5) पुत्री सोनू गिरी शामिल थे। बताया गया कि दोनों बच्चे दोपहर करीब 12 बजे से लापता थे। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस, मिशन शक्ति टीम और स्वाट-सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को नगरा थाना क्षेत्र के जजला गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप कुमार थाना नगरा की टीम और स्वाट-सर्विलांस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *