बलिया पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

बलिया पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण

एसपी ने दिलायी गयी शपथ, मुख्य अतिथि ने एसपी के साथ किया परेड का निरीक्षण

उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा

स्वतंत्रता सेनानियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

बलिया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर मुख्य अतिथि परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जनपद न्यायधीश बलिया अनिल कुमार झा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान टोलीवार पुलिस कर्मियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी। एसपी द्वारा मुख्य अतिथि, जिला जज व जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी के नेतृत्व में कुल आठ टोलियों द्वारा टोलीवार प्रतिभाग किया गया। परेड में समस्त टोलियों के साथ मोटर साइकिल दस्ता, SOG दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता, यातायात दस्ता, फिल्ड यूनिट/फॉरेंसिंक टीम दस्ता, रेडियों शाखा, फायर टीम, महिला पुलिस दस्ता, प्रिजन वाहन, पुलिस बैण्ड ने शिरकत कर शौर्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन के उपरांत पुलिसकर्मियों सहित सामाजिक सेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा चिह्न, प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आये छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को भारत के गौरव एवं अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी। सांस्कृतिक व रोमांचक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल व समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

टोलीवार कमाण्डर-
प्रथम परेड कमाण्डर- क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी
द्वितीय परेड कमाण्डर- निरीक्षक अमरजीत यादव

तृतीय परेड कमाण्डर- उनि नरायणकान्त सरोज

प्रथम टोली के कमाण्डर- उनि ओम नारायण पाठक अवनीश त्रिपाठी
द्वितीय टोली के कमाण्डर – उनि अब्दुल हफीज
तृतीय टोली के कमाण्डर- उनि संदीप कुमार
चतुर्थ टोली के कमाण्डर- उनि प्रदीप कुमार पासवान
पंचम टोली के कमाण्डर – महिला उनि कुमारी कीर्ति त्रिपाठी
षष्ठम टोली के कमाण्डर – उनि कृष्णानन्द विश्वकर्मा
सप्तम टोली के कमाण्डर – उनि कुलजीत
अष्ठम टोली के कमाण्डर – उनि अरविन्द कुमार यादव

अन्य दस्तों के कमाण्डर-
मोटर साइकिल दस्ता के कमाण्डर- उनि सतीश यादव

स्वाट टीम कमाण्डर- निरीक्षक विश्वनाथ यादव
महिला मिशन शक्ति कमाण्डर- महिला मुआ पूनम यादव व मआ रेशू सिंह
डायल 112 के कमाण्डर- आरक्षी राजेश यादव व आरक्षी महेश्वरी जायसवाल
यातायात पुलिस के कमाण्डर- मुआ अतुल कुमार पाण्डेय व आरक्षी राधेश्याम चौहान

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कमाण्डर- निरीक्षक मनोज कुमार
पुलिस रेडियो शाखा के कमाण्डर- RSI उमेश कुमार सिंह
अग्निशमन के कमाण्डर- अमित कुमार यादव
प्रिजन वाहन के कमाण्डर- उनि गोरख राम
पुलिस बैण्ड के कमाण्डर- छोटेलाल

इन्हें मिला पुरस्कार

परेड में टोली नंबर 05 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टोली नंबर-01 को द्वितीय स्थान तथा टोली नंबर-02 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टोली कमाण्डर को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक व अन्य पदक

गणतंत्र दिवस पर उप निरीक्षक नारायणकान्त सरोज को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक एवं बलिया पुलिस के निम्न अधिकारी व कर्मचारीगण के उत्कृष्ट योगदान के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अतिउत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया जो इस प्रकार है…।

  1. निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया प्रभारी थाना सिकंदरपुर उत्कृष्ट सेवा पदक
  2. उनि मधुर पाठक अपुअ(उ0) कार्यालय अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  3. उनि मो इस्माइल थाना मनियर अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  4. उनि हरिद्वार थाना रसड़ा अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  5. उनि एलआईयू रामबदन सेहरा बलिया को अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  6. मुआ लक्ष्मी शंकर यादव आंकिक शाखा अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  7. मुआ सूर्यप्रकाश यादव पुलिस लाइन अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  8. मु आरना पु चन्द्रजीत सिंह कोतवाली अति उत्कृष्ट सेवा पदक
  9. मुआ मनीप कुमार सिंह थाना बैरिया उत्कृष्ट सेवा पदक
  10. मुआ प्रदीप कुमार यादव थाना हल्दी उत्कृष्ट सेवा पदक

इन्हें मिला गोल्ड मेडल

निरीक्षक विश्वनाथ यादव को पुलिस महानिदेशक उप्र की तरफ से गोल्ड मेडल एवं उनि अजय कुमार त्रिपाठी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।

इन्हें दिया गया प्रशस्ति पत्र

डायल-112 बलिया पुलिस के कमाण्डर सूरज प्रजापति, सब कमा सुजीत कुमार, चालक अनिल कुमार पासवान, कमाण्डर त्रिभुवन नारायण, सब कमा कृष्णकान्त, चालक दिलीप सोनकर, कमाण्डर विनोद कुमार यादव, सब कमा प्रतीक्षा गुप्ता, सब कमा नेहा यादव, पायलट अमित कुमार को मुख्यालय यूपी-112 उप्र, लखनऊ की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *