बलिया में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Spread the love

बलिया में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त

ग्राम प्रधान समेत 40 नामजद, 15 अज्ञात पर मुकदमा, पांच को पुलिस ने हिरासत में लिया

बलिया। गड़वार थाना अंतर्गत ग्राम जनऊपुर में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व एवं पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में तहसीलदार सदर की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी अधिकारी या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई। इस मामले में पुलिस ने लेखपाल के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 40 नामजद, 15 अज्ञात के विरुद्ध धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 221, 224, 121(1), 121(2), 125 बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जनऊपुर स्थित गाटा संख्या 279, क्षेत्रफल लगभग 65 एयर (करीब 6 बिस्वा), जो राजस्व अभिलेखों में गड़ही के नाम से दर्ज है, उस पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण तथा ग्राम प्रधान जितेन्द्र पासवान द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इस अवैध निर्माण की शिकायत बीते माह स्थानीय निवासी उमाशंकर राम द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। शिकायत की जांच राजस्व विभाग द्वारा पूर्ण कर ली गई थी, जिसके क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को शाम करीब छह बजे तहसीलदार सदर अतुल हर्ष के नेतृत्व में पुलिस बल एवं क्षेत्रीय लेखपाल चन्द्रजीत यादव मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि इस कार्रवाई का ग्राम प्रधान जितेन्द्र पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के दौरान भीड़ ने एक राय होकर गाली-गलौज की और कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार की सरकारी गाड़ी संख्या यूपी-60 एवी-2427 पर पत्थर फेंके गए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति बिगड़ती देख राजस्व टीम एवं पुलिसकर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। इस मामले 24 जनवरी की रात करीब 11 बजे क्षेत्रीय लेखपाल चन्द्रजीत यादव की तहरीर पर थाना गड़वार में ग्राम प्रधान जितेन्द्र पासवान समेत 40 नामजद एवं 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पांच अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इनके विरुद्ध दर्ज है मुकदमा

(1) प्रधान जनऊपुर जितेन्द्र पासवान पुत्र सन्तोष पासवान के नेतृत्व में (2) रविन्द राम पुत्र मुन्नीलाल (3) राजकुमार राम पुत्र रविन्द राम (4) सुनील राम पुत्र रविन्द राम (5) नथुनी राम पुत्र कोकिल (6) जय राम पुत्र कोकिल (7) मुन्ना राम पुत्र केदार (8) शिवदयाल पुत्र लालपति (9) गुड्डू पुत्र लालपति (10) नथुनी राम की पत्नी (11) शंकर राम (12) भुवर राम (13) जयराम व उसकी पत्नी (14) नथुनी का लड़का (15) गुड्डू राम पुत्र लालपति (16) अमीर राम (17) अमीर राम की पत्नी (18) रामनाथ गोड (19) लल्लन पासवान का लड़का (20) विश्राम की पत्नी 21 ओम प्रकाश राम की पत्नी 22 सुभाष राम व उसकी पत्नी 23. राजू राम पुत्र गामा 24. रविन्द राम (सिपाही) 25. रविन्द्र राम की पत्नी 26. विरेन्द्र राम की लड़की 27. छेदी की माता 28. नकछेदी 29. श्रीराम पुत्र कुकील 30. पिन्टू पुत्र सुरेन्द्र 31. पेन्टर पुत्र रामा पासवान 32. विजय राम 33. राजू पुत्र राजेन्द राम 34. असलम अंसारी पुत्र सरल अंसारी 35. गोरख पुत्र लालचन्द राम 36. विष्णु देव राम 37. धनेश पाण्डेय पत्रकार 38. अजीत 39. राजेश पाण्डेय 40. उमाशंकर पुत्र सीता राम व 15 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *