इंस्टाग्राम स्टोरी के विवाद में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Spread the love

इंस्टाग्राम स्टोरी के विवाद में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के किर्तुपुर चट्टी पर पुरानी रंजिश और इंस्टाग्राम पर फोटो स्टोरी लगाने के विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले सीएचसी बांसडीह ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खरौनी (बंधा पर) निवासी 18 वर्षीय शैलेंद्र यादव दवा लेने किर्तुपुर चट्टी गया हुआ था। इसी बीच पहले से मौजूद खरौनी के ही फिरंगी टोला निवासी अनीश यादव और बंटी यादव ने पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर डाली गई एक फोटो को लेकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से शैलेंद्र के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद शैलेंद्र की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को तत्काल बांसडीह अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के चाचा देवबहादुर यादव की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *