
गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही पहली प्राथमिकता: अनिल
500 जरूरतमंदों को ओढ़ाया कम्बल और शाल
बलिया। जिला सहकारी समिति छाता के अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे ने शनिवार को अपने रघुनाथपुर पिपरपाती स्थित आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें करीब 500 गरीब व जरूरतमंद लोगों को के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धमेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि क्रीमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्रा और अनिल चौबे ने कम्बल वितरण किया।

इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार चौबे ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना मानवता का कर्तव्य है। इसके पूर्व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अनिल चौबे ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित कर बहुत ही अच्छी पहल की है। यह सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी यह पहल क्षेत्र में सराहनीय कदम है। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समर्थवान व्यक्ति को आगे बढ़कर जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर देवनारायण सिंह, पूना सिंह, समीप ठाकुर, हर्ष नारायण सिंह, वरुण पांडेय, पंकज गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, कमलेश चौबे, सुधीर चौबे, खड़क बहादुर तिवारी, दीनबन्धु मौर्या, सूर्य नारायण ओझा, ललन पाठक, मिंटू सोनी सहित सैकड़ों की तादात में लोग उपस्थित रहे।