
बलिया में महिला पर जानलेवा हमले में पिता – पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया। बैरिया पुलिस ने थानाध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला पर जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तत्पश्चात विधिक करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बैरिया थाने पर प्राप्त तहरीर में बताया गया कि छोटू पुत्र तहुवर हासमी, साहेब पुत्र तहुवर हासमी निवासी वार्ड संख्या-13, थाना बैरिया तथा चार-पांच अज्ञात लोगों ने वादी की माता पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व ईंट- पत्थर से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने धारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान तहुवर हासमी पुत्र हाफिजुद्दीन हासमी, छोटू अली पुत्र तहुवर हासमी, साहेब अली पुत्र तहुवर हासमी निवासी चम्पासती, दानिश पुत्र मनउवर, सहजाद पुत्र भुषन, आरिफ पुत्र स्व. जाकिर, राजा पुत्र इकबाल निवासी मोची टोला तथा मुराद पुत्र गोगा निवासी रकबा टोला, थाना बैरिया के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 324(4) व 333 की बढ़ोत्तरी की गई।