
नाबालिग किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलिया। थाना नगरा क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित नरही निवासी धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व जंगबहादुर यादव ने शुक्रवार को थाना नगरा पर तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार उनकी 14 वर्षीय पुत्री अंजली यादव 19 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि अंजली का पिछले कई महीनों से गांव के ही युवक अर्जुन राजभर पुत्र रामविलास राजभर से प्रेम संबंध था, जिसने बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नगरा पुलिस ने धारा 137(2) व 87 बीएनएस के अंतर्गत अर्जुन राजभर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।