
घर से शौच के लिए निकले वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बलिया। बांसडीह रोड अंतर्गत ग्राम छाता निवासी एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरोगा प्रसाद 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भोला प्रसाद निवासी छाता थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया घर से शौच के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान घर से करीब 600 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास उनका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना बांसडीह रोड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया।