साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते 94 हजार रुपये कराए वापस

Spread the love

साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते 94 हजार रुपये कराए वापस

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से निकाली गई 94 हजार रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनवर नवादा थाना नगरा निवासी रागिनी उपाध्याय पत्नी आनंद कुमार उपाध्याय ने थाना नगरा, जनपद बलिया में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि उसके बंधन बैंक के खाते से अलग-अलग तिथियों में फर्जी तरीके से कुल 94,000 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को साइबर ठगी की सम्पूर्ण धनराशि 94,000 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई। धनराशि वापस मिलने पर रागिनी उपाध्याय ने बलिया पुलिस एवं थाना नगरा पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *