
पीड़ित के खाते में 3.11 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस
बलिया। थाना रसड़ा क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से निकाली गई धनराशि 3 लाख 11 हजार रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधानपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल राम ने थाना रसड़ा में बताया गया कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अलग-अलग तिथियों में फर्जी तरीके से कुल 3,11,000 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को 3.11 लाख रुपए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बलिया पुलिस एवं थाना रसड़ा पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में थाना रसड़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।