सड़क हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश की मौत, पुलिस महकमे में शोक

Spread the love

सड़क हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश की मौत, पुलिस महकमे में शोक
बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल भीमपुरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश की वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही घर-परिवार और शुभचिंतकों में भी गहरा दु:ख व्याप्त है। घटना 18 जनवरी 2026 की बताई जा रही है।

सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश थाना भीमपुरा से एक बैठक में शामिल होने के लिए बलिया आ रहे थे। इसी दौरान गड़वार के आगे बलिया रोड पर अचानक उनकी बाइक से नीलगाय टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित पुलिसकर्मी बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *