चौबे की दलकी में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग से दहशत, छह माह में तीसरी घटना

Spread the love

चौबे की दलकी में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग से दहशत, छह माह में तीसरी घटना

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे की दलकी गांव में हवाई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे आधा दर्जन युवक मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।


ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया, जिसे अपने साथ ले गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस घटना से इनकार कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लालगंज चौकी क्षेत्र में बीते छह माह में यह तीसरी हवाई फायरिंग की घटना है। इससे पहले 6 अगस्त 2025 को सेमरिया ढाला पर शराब तस्करों के वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई थी। वहीं 11 जनवरी 2026 को हृदयपुर माली बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चाकू और गोली चलने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *