प्रावि में बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं ठहराव पर हुई चर्चा

Spread the love

प्रावि में बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं ठहराव पर हुई चर्चा

अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए करे प्रेरित

बलिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मनियर पर मंगलवार को विकास खंड मनियर के समस्त ग्राम प्रधानों एवं शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दुर्गीपुर राजेश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मनियर सुरेंद्र यादव द्वारा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि गांव एवं शहर के वह छोटे-छोटे बच्चे जो विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक संयुक्त प्रयास से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करें, ताकि बच्चों को विद्यालय भेजकर उन्हें उचित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस दौरान डीबीटी, कायाकल्प, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प सहित शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान मानिकपुर रमेश कुमार, विक्रमपुर पश्चिम अशोक पाठक, दियरा टुकड़ा नंबर दो के प्रधान प्रतिनिधि जवाहर राजभर, चंदायर प्रधान उषा देवी सहित कई गांवों के प्रधान उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक मंत्री सतीश चंद्र वर्मा, विद्यासागर मिश्र, नित्यानंद पांडेय, नियाज अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कमलेश्वर पांडेय और संचालन सुनील शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *