
नरही पुलिस ने 75 लाख की पकड़ी अवैध शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार
बलिया। थाना नरही पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंडे के गत्तों की आड़ में ले जाई जा रही 9086.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहांव पेट्रोल पंप के पास ट्रक संख्या NL01AB6544 को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके से ट्रक चालक अचला राम (27 वर्ष) निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना नरही पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।