बलिया में दो स्थानों से चोरों ने उड़ाई बाइक, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Spread the love

बलिया में दो स्थानों से चोरों ने उड़ाई बाइक, पुलिस कार्रवाई में जुटी

बलिया। जनपद में बाइक चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को बलिया रेलवे स्टेशन और परिवार न्यायालय परिसर से अज्ञात चोरों ने दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बांसडीह कस्बा निवासी सोनू तिवारी अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन पर सामान पहुंचाने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी कर दी और कुछ समय के लिए अंदर चले गए। वापस लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली।दूसरी घटना परिवार न्यायालय परिसर की है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मददू गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने परिवार न्यायालय गेट नंबर एक के पार्किंग स्टैंड में अपनी बाइक खड़ी की थी। किसी कार्य से भीतर जाने के बाद जब लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा चोरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *