गैरइरादतन हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

गैरइरादतन हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। सुखपुरा पुलिस ने कुम्हैला चौराहे के पास से गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना सुखपुरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि 6 जनवरी 2026 को उसके साले के लड़के आशीष कुमार ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना सुखपुरा पर धारा 105, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक ओमवीर सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुम्हैला चौराहे से कुछ दूरी पहले सुबह लगभग 9.25 बजे अभियुक्त आशीष कुमार 26 वर्ष पुत्र चनेसर राम उर्फ शिवचन्द, निवासी गुरवा थाना सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना सुखपुरा में वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *