
बलिया पुलिस ने का चाइनीज मांझे के विरुद्ध चलाया अभियान
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद बलिया में चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षित भारतीय मांझे से पतंग उड़ाने के लिए जागरूक किया गया और अभिभावकों से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। कोतवाली क्षेत्र के जंगेअली मोहल्ला व ऑक्डेनगंज में दुकानों की जांच कर व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं नगरा, चितबड़ागांव और सिकंदरपुर थाना क्षेत्रों से चाइनीज मांझा बेचने वाले कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझा मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है और इसके खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। इस अभियान से शहर और गांवों में लोगों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।