अड़रा गांव में जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

अड़रा गांव में जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश
दुबहर (बलिया)। ग्राम पंचायत अड़रा में गांव के बीच लगा जर्जर विद्युत ट्रांसफार्मर और लटकते बिजली के तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। व्यस्त मार्ग से गुजर रही मुख्य सप्लाई लाइन कई जगह टूटकर नीचे लटक रही है, जिसे ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे टिकाया है। हल्की आंधी-बारिश में चिंगारी और केबल ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों व मवेशियों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी जताई है। वहीं, बिजली विभाग के जेई मोहम्मद अख्तर ने जल्द तकनीकी टीम भेजकर ट्रांसफार्मर सुरक्षित करने और जर्जर केबल बदलने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *