तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, दो की मौत

Spread the love

तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, दो की मौत
शादी की बातचीत कर घर आते वक्त सुरहिया मोड़ पर हुआ हादसा

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो लोग विद्युत पोल से टकरा कर गड्डे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी पंचरतन प्रजापति 49 वर्ष तथा धीरेंद्र कपाड़िया 47 वर्ष बाइक से सहतवार से बांसडीह की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुरहिया मोड़ पर पहुंचे कि तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद दोनों बाइक सवार गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा पंचरत्न प्रजापति गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक मांगकर धीरेंद्र कपाड़िया के साथ किसी गांव में शादी के लिए बातचीत करने गए थे तथा वहां से ही वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *