एसपी कार्यालय मार्ग पर धंसी बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री

Spread the love

एसपी कार्यालय मार्ग पर धंसी बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री
पाइप फटने के कारण सुबह से बह रहा पानी, कई जगह गड्ढे में लगे पानी
शिकायत के बाद जेई व टेक्नीशियन ने पाइप नहीं कराया दुरूस्त

बलिया। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…वाली कहावत मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने वाले मार्ग पर स्थित विशेष शाखा अधिसूचना विभाग कार्यालय के सामने जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही के चलते घटित हुई। जहां बोलेरो पानी लगे कीचड़ युक्त गड्ढे में जा धंसी। संयोग अच्छा रहा कि बोलेरो में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जब स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद बलिया के जेई व टेक्नीशियन से शिकायत किया तो वे टालमटोल कर कन्नी काट लिया। लेकिन उस स्थान पर बह रहे पानी को मरम्मत कराकर बंद कराना मुनासिब नही समझा। जिसके चलते सरकारी आवासों में पानी प्रवेश कर रहा है।


आपको बता दे कि जिस मार्ग पर घटना घटित हुई उस मार्ग पर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, विशेष शाखा अधिसूचना विभाग का कार्यालय स्थापित है। जिस पर मंगलवार की सुबह से पाइप फटने के कारण लगातार पानी बह रहा है। पानी लगातार बहने के कारण जगह-जगह कीचड़ युक्त गड्ढे बन चुके है। जिसे दुरूस्त करने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के जेई और टेक्नीशियन से बात की तो वे टालमटोल कर पाइप को दुरूस्त नहीं कराया। जिसका नतीजा रहा कि मार्ग से गुजर रही बोलेरो कीचड़ व पानी युक्त गड्ढे में जा धंसी। संयोग अच्छा रहा कि बोलेरों में सवार महिला, पुरुष व बच्चे बाल-बाल बच गए। चालक ने बोलेरो को निकालने का काफी प्रसास किया। लेकिन जब वह नहीं निकला तो बोलेरो को वहीं छोड़ सभी लोग अपने गंतव्य को चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *