साइबर सेल ने ठगी के 2.40 लाख रुपये पीड़ित को कराया वापस

Spread the love

साइबर सेल ने ठगी के 2.40 लाख रुपये पीड़ित को कराया वापस

बलिया। थाना साइबर सेल, बलिया ने त्वरित प्रभावी कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से निकाली गई कुल 2 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में वापस कराया।
शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव निवासी गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम थाना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2025 को उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से फर्जी तरीके से कुल 2,40,000 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर साइबर सेल ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए को पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया। शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी सहित साइबर सेल टीम रही।

ऐसे करें बचाव…

साइबर ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।

वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

अनजान व्यक्ति द्वारा पैसों की मांग पर सतर्क रहें और खाते का बैलेंस जांचें।

अज्ञात नंबर या व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *