उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया। उभाव पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने थाना उभाव में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही अतुल गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना उभाव पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान व कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर दोथ गांव के पास से आरोपी अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *