बलिया में पिकअप ने अलाव ताप रहे तीन को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

बलिया में पिकअप ने अलाव ताप रहे तीन को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ दुर्घटना

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप अलाव ताप रहे लोगों को पिकअप ने शनिवार की सुबह टक्कर मार दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप गांव के शिवकुमार खरवार 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कन्हैया, अशोक कुमार 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल व अखिलेश गुप्ता 55 वर्ष पुत्र नंदलाल सड़क के किनारे अलाव ताप रहे थे। इसी बीच करीब सात बजे मऊ की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सक ने शिवकुमार खरवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार एवं अखिलेश गुप्ता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक सचिन पुत्र बैजनाथ निवासी बेलौझा थाना हलधरपुर जनपद मऊ एवं पिकअप गाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *