गेहूं की सिंचाई कर रहे युवा किसान की ठंड से हुई मौत

Spread the love

गेहूं की सिंचाई कर रहे युवा किसान की ठंड से हुई मौत

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कितृपुर गांव में शुक्रवार को दिन में खेत की सिंचाई कर रहे युवा किसान अंजनी चौहान 35 वर्ष की ठंड लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव के अंजनी अपने खेत में गेंहू की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच उन्हें ठंड लग गई और उनकी खेत में ही गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन पीएचसी बांसडीह ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने पुलिस व एसडीएम को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *