
बलिया में साल के पहले दिन सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
बलिया। हल्दी – सहतवार मार्ग पर स्थित सुल्तानपुर गांव के आसपास गुरूवार की रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अन्नू तिवारी (32) पुत्र स्व. परशुराम तिवारी के रूप में की गई। जबकि घायल युवक राहुल तिवारी (30) पुत्र स्व. गणेश तिवारी हैं। ये दोनों बहुआरा थाना सहतवार के निवासी हैं। आसपास के लोगों पुलिस के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां अन्नू तिवारी की मौत हो गई।