25 हजार का इनामिया गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Spread the love

25 हजार का इनामिया गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

बलिया। 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को नरही पुलिस ने गुरुवार की रात करीब 11:45 बजे क्षेत्र के कारो मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली मार। गिरफ्तार किया। गोली गो तस्कर के दाहिने पैर में लगी। घायल के पास से एक असलहा, दो कारतूस बरामद किया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ में गो तस्कर ने अपना नाम व पता फजल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर थाना नरही जनपद बलिया बताया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल थाना नरही में दर्ज धारा 3/8 गौवध निवारण अधि व धारा 11 पशु क्रूरता अधि से सम्बंधित 25000 रुपया का इनामिया व वांछित अभियुक्त है। जिसके द्वारा गौ वंशीय पशुओं को वध किए जाने की घटना कारित की गयी थी । इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि नरही पुलिस ने गुरुवार की रात कारो मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए गो तस्कर के दाहिने पैर में गोली मार गिरफ्तार किया। वहीं उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *