
बलिया मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली, घायल समेत पांच गिरफ्तार
स्वाट- सर्विलांस व रसड़ा टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
आरोपियों के कब्जे से दो असलहा, आठ कारतूस व बाइक बरामद
बलिया। स्वाट- सर्विलांस व रसड़ा टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भोर में 04.50 बजे मुंडेरा रोड कटुहरा के पास वांछि आरोपियों संग हुई मुठभेड़ में टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली मारी जो दो आरोपियों के बाएं पैर जा लगी। जबकि तीन आरोपी बाल – बाल बच गए। टीम ने घायल आरोपियों समेत पांचों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इनके कब्जे से दो असलहा, आठ कारतूस व दो बाइक बरामद की गई।


पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमशः मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद गाजीपुर, संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर बताया। इन दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि अन्य आरोपियों ने अपना नाम व पता अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह बृजेश सिंह खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर, प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र उर्फ निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर व प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर बताया। पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 09.45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी निवासी थाना कासिमाबाद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या की थी। आपको बता दे कि राघोपुर चट्टी से एक किलोमीटर नगरा रोड पर स्थित अंग्रेजी दारू की दुकान के पास मृतक संतोष सिंह उर्फ बागी 48 वर्ष पुत्र राम अवध सिंह निवासी बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर चखना की दुकान किया था। प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए गोलू सिंह निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ पिस्तौल से फायर करके हत्या कर दिया। गोली मृतक के सिर एवं पेट में एक – एक गोली लगी है। उधर आरोपी हत्या करके मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया और करीब छह घंटे में घेराबंदी कर मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गोली मारकर गिरफ्तार किया। जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की भोर में स्वाट व रसड़ा टीम ने मुठभेड़ में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके द्वारा शराब की दुकान के पास चखना बेच कर घर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।