
युवक को पैसा मांगना पड़ा भारी, चाकू मार किया घायल
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में बुधवार की शाम 5:45 बजे पैसे के लेन – देन को लेकर बदमाशों ने दानिश अहमद 20 वर्ष निवासी बहेरी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल दानिश अहमद का आरोप है, जब उसने अपना उधार दिया हुआ पैसा मांगा तो बदमाशों ने बेरहमी से चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। उधर सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।