फर्जी ट्रस्ट चलाने वाले गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

फर्जी ट्रस्ट चलाने वाले गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। रसड़ा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित चार अभियुक्तों को फर्जी ट्रस्ट संचालक के घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमश: दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नीलाल राम निवासी जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया (प्रबंधक हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान), सुमंत भारती पुत्र रामप्रवेश निवासी बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया, शनि भारती पुत्र श्याम लाल निवासी गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया तथा नन्दू राजभर पुत्र अमर नाथ निवासी छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *