बलिया में रेडियम स्टीकर लगाकर वसूली करने वाले छह अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बलिया में रेडियम स्टीकर लगाकर वसूली करने वाले छह अभियुक्त गिरफ्तार
284 पर्ची, तीन गड्डी रेडियम स्टीकर, छह मोबाइल व 12530 रुप बरामद

बलिया। रसड़ा पुलिस ने रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उनि अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में किसान इंटर कालेज के पास से वाहनों पर जबरिया रेडयिम स्टीकर लगाकर जबरिया पैसा वसूलने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।


रसड़ा पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बोलेरो गाड़ी से सिधाघर घाट से पहले किसान इण्टर कालेज के पास गाड़ियों को रोककर उन पर रेडियम स्टीकर लगाने के नाम जबरन धन वसूली कर रहे है। विरोध करने पर मारपीट पर भी उतारू हो जा रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमश: अनुज गिरी पुत्र मिथिलेश गिरी निवासी कहिनौर थाना सराय लखंसी जनपद मऊ, धीरज गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी मेढी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़, मंदीप मौर्या पुत्र संतोष मौर्या निवासी कहिनौर थाना सराय लखंसी जनपद मऊ, अमित गिरी पुत्र रामसागर गिरी निवासी मेढ़ी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़, अजय यादव पुत्र स्व हरिशंकर यादव निवासी मेढ़ी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़, रामध्यान यादव पुत्र पुनरवस यादव निवासी गजेन्दरपुर थाना सराय लखंसी जनपद मऊ बताया। इन लोगों के पास से तीन फायर स्टाप व 300 रुपये के 32 पर्ची, 200 रुपये के 54 पर्ची, 100 रुपये के 91 पर्ची, 50 रुपये के 107 पर्ची, सफेद, लाल व पीले रंग के तीन गड्डी रेडियम स्टीकर, एक रजिस्टर, छह मोबाइल और अवैध रुप से वसूली के 12530 रुपए बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *