365 रिक्रूट आरक्षी, कर्मचारी व स्टाफ ने ध्यान सत्र किया प्रतिभाग

Spread the love

365 रिक्रूट आरक्षी, कर्मचारी व स्टाफ ने ध्यान सत्र किया प्रतिभाग
विश्व ध्यान दिवस पर आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित किया गया ध्यान सत्र

बलिया। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलिया के आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान शिविर के पहले दिन रविवार को प्रात: सात से 8:15 बजे तक जनपद बलिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 365 रिक्रूट आरक्षी तथा पुलिस लाइन में नियुक्त अन्य कर्मचारी व स्टाफ प्रथम दिन के ध्यान सत्र में प्रतिभाग कर लाभांवित हुए।
इस दौरान प्रशिक्षक भाई लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा द्वारा रिलैक्सेशन व ध्यान कराया गया। वही प्रशिक्षक भाई रविंद्र द्वारा ध्यान के फायदे व विश्व ध्यान दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही प्रोफेसर विमल कुमार यादव ने ध्यान करने के फायदे के बारे में प्रकाश डाला। इस दौरान वॉलिंटियर भाई परमहंस यादव द्वारा रात्रि 8:00 बजे प्रस्तावित विश्व ध्यान दिवस के लिए सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। ध्यान सत्र में रात्रि 8:00 बजे सभी ने पुनः प्रतिभाग किया। सत्येंद्र श्रीवास्तव, वालंटियर मैनेजर वर्मा, वालंटियर सिन्हा वर्मा द्वारा कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया गया। आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव ने कहा कि बीच-बीच में जब भी आपको रिफ्रेशर कार्यक्रम करना हो, आप एक दिन पहले हमें समय बता दीजिएगा। हम सभी आईटीआई पीटीआई व रिक्रूट कांस्टेबलों को ध्यान सत्र के लिए उपस्थित कराएंगे तथा स्वयं भी ध्यान का लाभ पूरी टीम के साथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *