
हरेंद्र बारी बने सुभासपा के मनियर नगर अध्यक्ष, हर्ष
बलिया।अखिल भारतीय बारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष मनियर हरेंद्र बारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नगर अध्यक्ष मनियर बनाया गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह ने हरेंद्र बारी को नगर अध्यक्ष घोषित किया है। हरेंद्र बारी को नगर अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, रविंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राजभर आदि रहे।