आयुष यादव हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Spread the love

आयुष यादव हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

पांच में चार को लगी गोली, तीन के दाहिने व एक के बाएं पैर में लगी गोली

आरोपियों के कब्जे से दो चार पहिया व दो पहिया वाहन, अवैध असलहा बरामद

महिला समेत छह आरोपियों को पहले भी पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

एक आरोपी मऊ जनपद के कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

बलिया। आयुष हत्याकांड के वांछित पांच आरोपियों को उभांव पुलिस ने रविवार की भोर में करीब 02.45 बजे चैनपुर के पास बंधे पर हुए मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली मारकर गिरफ्तार किया। पकड़े गई पांच आरोपियों में से चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं उनके कब्जे से दो चारपहिया और एक दो पहिया वाहन के साथ ही दो पिस्टल, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद किया। घायल बदमाशों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।


पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम व पता क्रमशः . नितिश यादव उर्फ अभयरंजन पुत्र राजमंगल यादव निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी विसुनपुर बलेसर थाना भीमपुरा जनपद बलिया, दिलीप यादव उर्फ राका पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी कटया थाना भीमपुरा जनपद बलिया, राहुल वर्मा पुत्र विन्धयाचल प्रसाद निवासी वार्ड नंबर – 5 बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया और आनन्द कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी डुमरी थाना रामपुर जनपद मऊ बताया। आरोपी नितिश यादव उर्फ अभयरंजन के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि आशीष यादव उर्फ सतीश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, दिलीप यादव उर्फ राका पुत्र राजेन्द्र यादव, राहुल वर्मा पुत्र विन्धयाचल प्रसाद के दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि आनंद कुमार वर्मा पुत्र बताया तथा उन्होने यह भी राजकुमार वर्मा बाल – बाल बच गया। पकड़े गए बदमाशों द्वारा बताया गया कि 13 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे घर के पास टहल रहे राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव की गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी।

आपको बता दे कि इस मामले पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज 18 दिसंबर को हत्या के साजिश में शामिल सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी अतरौल चक मिलकान थाना उभांव जनपद बलिया, मु.फैज पुत्र मु.सफीर निवासी उमरगंज थाना उभांव जनपद बलिया, अयान पुत्र मु. तकबीम उर्फ सोनू निवासी फरसाटार थाना उभांव जनपद बलिया, अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव निवासी भीटाभुवारी थाना उभांव जनपद बलिया, विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव निवासी बभनियाव थाना उभांव जनपद बलिया, प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र निवासी बाटा वाली गली कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि रॉबिन सिंह ने बहन के साथ शनिवार को मऊ जनपद के कोतवाली में आत्मसमर्पण किया। उसके द्वारा बताया गया कि मुझे आयुष हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। मुझे साजिशन फंसाया गया है। मेरे पास सबूत है कि मैं घटना में नहीं हूं। पुलिस जांच करे अगर मैं दोषी मिलता हूं तो सजा दे, अन्यथा मुझे दोष मुक्त करे। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आयुष हत्याकांड के वांछित पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। गोली में घायल सभी आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से दो चार पहिया वाहन, हत्या में प्रयुक्त बाइक, दो पिस्टल, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *